Beautiful Thick-billed Green Pigeon Bird Couple Singing on a Big Bodhi Tree

मैं पीपल हूँ

मैं पीपल हूँ, पीपल हूँ मैं।

केवल छाया नहीं,मैं जीवन हूँ।

पीपल हूँ मैं।।

विहग का नीड हूँ, गुह्यपुषपक निखार हूँ।

पीपल हूँ मैं, पीपल हूँ।।

रक्तदोष- मुक्ति, उपजड़, गजभक्ष्य हूँ।

पीपल हूँ मैं पीपल हूँ ।।

विचारों के बोनसाई में मृत, छाया की तलाश।

मेरे पास आओ दीप जलाओ।

पीपल हूँ मैं पीपल हूँ।।

बॅगलो में कैद हरितिमा, जीवन की हरियाली।

पीपल हूँ मैं पीपल हूँ।।

सोमवती अमावस्या को,तने से लिपटा जीवन सूत्र हूं।

पीपल हूं मैं पीपल हूँ।।

जीवन-दर्शन, अध्यात्म अरुणिमा, ज्ञान पिपासु बैठे यहाँ।

पीपल हुँ मैं पीपल हूँ।

About the author

Kumud Poorvi

कुमुद इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पुरा छात्रा हैं। एम.एड. की शैक्षिक योग्यता। अनेक पुस्तको
एवं लेखों का प्रणयन। पर्यावरणीय जागरूकता एवं ग्रामीण क्षेत्र मे गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा
के प्रचार में रत।

View all posts

26 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *