मर किरौना

कोविड -19 जिससे आज पूरा विश्व प्रभावित है, बडी -बडी महाशक्तियॉ जिन्हे विश्व मे बहुत ही ताकतवर समझा जाता था वे इस वाइरस के सामने घुटने टेक चुके है,आज इटली, अमेरिका, जर्मनी जैसे देश बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुए जबकि उनकी स्वास्थ्य सेवाए विश्व में सबसे अच्छी मानी जाती थीं। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका हुआ जहॉ लाखो लोग प्रभावित हुए, उसके मुकाबले भारत जैसा विकासशील देश जहॉ कि स्वास्थ्य सेवायें बहुत ही लचर हैं वहॉ संक्रमण तो बहुत ही तेजी से बढा परन्तु मृत्यु दर कम रही। शायद यह यहॉ के खान -पान के तरीकों या मौसम में कोई खास बात होगी जिससे वाइरस का प्रभाव अधिक नहीं हो रहा है,वैज्ञानिकों का कहना है,कि यह वाइरस बार-बार अपना स्वभाव बदल रहा है,जिससे इसका इलाज ढुढने में मुश्किल हो रही है। उसी के साथ-साथ हम सभी गरमी में बार-बार बदलते मौसम की वजह से परेशान है, शायद यह भी वाइरस के प्रभाव को कमजोर कर रहा है,क्योंकि यहॉ के तापमान में निरन्तर बदलाव हो रहा है, कभी स्थिरता नहीं आ रही है, जिससे वाइरस मौसम के अनुसार अनुकूलन नहीं कर पा रहा है,और मजबूत स्थिति में नहीं आ पा रहा है,कुछ डॉक्टरो का कहना है,कि वाइरस पहले से कमजोर हुआ है, अब सत्य क्या है यह तो समय बताएगा। आम भारतीय स्वभाव से प्रकृति और ईश्वर के प्रति आस्था रखता है, हम युद्ध में भी जीवन का उत्सव मनाते हैं। सकारात्मक सोच और हमारा विश्वास मानवता के लिए सदैव कल्याण की कामना करता है, इसी का तो परिणाम है, कि ठेठ जेठ माह की दोपहरी में मौसम कोरोना को चकमा देतेहुए कभी 48C तापमान तो कभी 30C के तापमान को प्रस्तुत कर करोना को मजबूर कर रहा है,कि वह अपनी ताकत को प्रकृति के अनुक्रमानुपाती न रख सके और कमजोर साबित हो।वाइरस की यह कमजोरी हमारे शारीरिक एवम् मानसिक स्वास्थय से और बढेगी और मनवता की विजय सुनिश्चित होगी।

About the author

Kumud Poorvi

कुमुद इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पुरा छात्रा हैं। एम.एड. की शैक्षिक योग्यता। अनेक पुस्तको
एवं लेखों का प्रणयन। पर्यावरणीय जागरूकता एवं ग्रामीण क्षेत्र मे गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा
के प्रचार में रत।

View all posts

30 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *